उत्तराखंड की पावन धरा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार अपने कार्यकाल के ऐतिहासिक 05 वर्ष पूरे करने जा रही है।
इस विशेष अवसर पर आगामी 4 जुलाई 2026 को पिथौरागढ़ नगर के रामलीला मैदान में ‘5 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ‘
विकास भी, विरासत भी’ के मूल मंत्र को साकार करती धामी सरकार इस उत्सव को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण के रूप में मनाने जा रही है.
4 जुलाई से शुरू होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में ‘सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा।
धामी सरकार के ये 5 साल केवल सत्ता के नहीं, बल्कि उत्तराखंड के समग्र विकास, सुरक्षा और सुशासन के साक्षी रहे हैं। 2026 का यह ‘5 साल बेमिसाल’ उत्सव देवभूमि को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के “विकल्प रहित संकल्प” को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
