पिथौरागढ़ से 40 श्रद्धालुओं का दल आज गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन एवं पूजन के लिए रविवार को रवाना हुआ।
यात्रा का शुभारंभ नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल व अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की गई।
मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि यह यात्रा भगवान सोमनाथ के प्रति आस्था, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपने साथ रामेश्वरम से लाया गया पवित्र जल भी कलश में लेकर जा रहे हैं, जिसे भगवान सोमनाथ के ज्योतिर्लिंग पर अर्पित किया जाएगा।
उन्होंने उत्तराखंड सरकार एवं गुजरात पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों सरकारों के सहयोग से श्रद्धालुओं को यह यात्रा पूर्णतः निशुल्क कराई जा रही है। उन्होंने सभी यात्रियों को शुभ यात्रा की शुभकामनाएँ देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।
