मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार में ‘सेवा, सुशासन, समर्पण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”की थीम के तहत सरकार की पांच वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्षों की विकास यात्रा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया।
विभिन्न विभागों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, वहीं लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसी सोच के साथ प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
