Dehradun: देहरादून के परेड ग्राउंड में आज छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
11 से 15 जुलाई तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के शिल्पकारों, हस्तशिल्पियों, लोक कलाकारों और उद्यमियों को अपनी कला और उत्पाद प्रदर्शित करने का साझा मंच मिला है। 150 से अधिक स्टॉलों पर भारत की समृद्ध लोक संस्कृति, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद और व्यंजन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, केंद्र सरकार के साथ मिलकर लोक संवर्धन पर्व आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे भारत की सांस्कृतिक एकता, लोक विरासत और कारीगरों के सम्मान का राष्ट्रीय उत्सव बताया।
