Uttarakhand: बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के नेता अजेंद्र अजय इन दिनों अपनी ही पार्टी से कुछ खफा नजर आ रहे हैं अजय अपने बयानों और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और संगठन को समय-समय पर असहज करते रहते हैं।
हाल ही के दिनों में उन्होंने भाजपा की वर्तमान स्थिति का बखान करते हुए एक पोस्ट लिखी और उसमें उन्होंने क्षुब्ध होकर कहा कि भाजपा का संगठन अपना स्वरूप दिनों दिन बदलते जा रहा है जो विचारधारा पार्टी की पहले थी वह भी परिवर्तित होती नजर आ रही है ऐसे में मन होता है की राजनीति से संन्यास ही लिया जाए।
हालांकि अजेंद्र अजय ने इस पोस्ट में अपने संन्यास की बात तो जरूर कही लेकिन भाजपा की नीतियों पर भी उन्होंने कई सवालिया निशान इशारे इशारों में कर दिए उनका यह मानना है कि भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं कि अब कोई जगह नहीं रही और उन्हें दरकिनार किया जा रहा है
अजय की इस पोस्ट पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी संज्ञान लेने की बात कही है और उन्होंने स्पष्ट किया जो भी इस तरह की विचारधारा को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रदेश की जनता के सामने रखेगा उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह कोई भी हो।
जिस भी व्यक्ति की ऐसी विचारधारा होगी वह भाजपा का कार्यकर्ता हो ही नहीं सकता ऐसे में अब यह कयाश लगने लगे हैं कि भाजपा संगठन अब अजेंद्र अजय पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी कर सकता है।
