Pappu yadav: सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वेशभूषा को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और प्रदर्शन के विरोध में देशभर के संतों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार में आज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने निरंजनी अखाड़े के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रताप सिंह के पोस्टर लगाकर उनका विरोध जताया गया। संतों ने मांग की कि दोनों नेता सार्वजनिक रूप से समस्त सनातन समाज से माफी मांगें। संतों ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो उनका मुंह काला कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
हरिद्वार स्थित निरंजनी अखाड़े के बाहर संत समाज ने सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रताप सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्य्क्ष महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने किया। संतों ने दोनों नेताओं के पोस्टर लगाकर अपना विरोध जताया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।संतों का आरोप है कि भगवा वेशभूषा और सनातन पर की गई कथित टिप्पणी से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल संत समाज का नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज का अपमान है।
संतों ने साफ चेतावनी दी कि यदि पप्पू यादव सार्वजनिक रूप से सभी सनातनियों से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ विरोध और तेज किया जाएगा तथा उनका मुंह काला कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
