Kedarnath: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी से सम्पूर्ण मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है।
विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ठंड के बावजूद, शीतकाल में धाम की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान सुरक्षा में तैनात है।
धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बर्फबारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बीच जवानों द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है।
