Haridwar: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन आश्रम में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्षय में ‘राष्ट्रीय युवा सम्मेलन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस सम्मेलन में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए।
पश्चिम बंगाल में ED की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी चुनाव के डर से बौखलाई हुई हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि एक मुख्यमंत्री खुद संवैधानिक कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है, तो स्पष्ट है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।’वहीं, मनरेगा योजना के संदर्भ में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल गरीबों के नाम पर राजनीति करना जानती है। जब भी गरीबों को असली राहत दी जाती है, तो सबसे ज्यादा आहट कांग्रेस को ही होती है।
