Bhimtal: भीमताल में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां गाजियाबाद से आए 26 छात्रों से भरी एक टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिर गई।
गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ह्यूमन चेन बनाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 5 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रैवलर बस लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिर गई थी।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
