चमोली के ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद तमक नाला ऊफान पर आ गया, इस दौरान तमक के पास वैली ब्रिज भी उफनती नदी के चपेट में आ गया। पुल के बहने से सीमांत क्षेत्र का संपर्क मुख्यालय से कट गया है,
वहीं इस दौरान मजदूर व ग्रिफ के कर्मचारी के लापता होने की भी सूचना है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के आसपास खतरा बना हुआ है। ऐसे में नीती घाटी की ओर जाने वाले लोगों से अपील की गई है कि स्थिति सामान्य होने तक यात्रा न करें और प्रशासन की अनुमति या अपडेट के बाद ही आगे बढ़ें।
खराब मौसम और तेज बहाव को देखते हुए मौके पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, प्रशासन से भी लोगों से अपील है कि नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों के पास जाने से बचें।
