Chamoli: मुख्यमंत्री धामी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कर्णप्रयाग की न्याय पंचायत नौली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण द्वारा की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना रहा।
शिविर के दौरान कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 49 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
प्राप्त शिकायतों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक समस्याओं से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
