बदरीनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। वहीं, प्रतिदिन 15 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं।
विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या नया रिकॉर्ड बना रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, हर दिन 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
बदरीनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की यह भीड़ यात्रा के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है। लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से धाम में यात्रा की रौनक बनी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बदरी धाम पहुंचने से स्थानीय कारोबारी और व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं ।
