Ayodhya: जब हिंदी को लेकर औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं, तब एक शख्स है जो जमीन पर हिंदी के लिए लड़ रहा है – नाम है सम्राट अशोक मौर्य।
सोमवार को हिंदी दिवस पर तुलसी स्मारक भवन में हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के बैनर तले सम्राट अशोक मौर्य द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि हिंदी केवल भाषा नहीं, संस्कार है। देश-विदेश से आए साहित्यकारों, हिंदी प्रेमियों का जमावड़ा इस बात का सबूत है कि सम्राट अशोक मौर्य का प्रयास अब राष्ट्रीय पहचान बन चुका है।
सम्राट अशोक मौर्य ने जो कहा वो दिल जीत गया
“हिंदी को मंच नहीं, जन-जन तक पहुंचाना है। यह आयोजन सम्मान के लिए नहीं, हिंदी के स्वाभिमान के लिए है।”
उनके इसी समर्पण को देखकर समाजसेवी सुरेश यादव ‘साइकिल मैन’ ने भी मंच से कहा – “समाज को सम्राट अशोक मौर्य जैसे योद्धाओं की जरूरत है।”
कार्यक्रम में सुरेश यादव को सम्मानित किया गया, लेकिन असली सम्मान के हकदार आयोजक सम्राट अशोक मौर्य हैं, जिन्होंने बिना किसी सरकारी मदद के इतना बड़ा आयोजन कर अयोध्या का नाम रोशन किया।
कलम का साफ कटाक्ष है-
हिंदी के नाम पर बजट खाने वाले बहुत हैं, लेकिन सम्राट अशोक मौर्य जैसा निस्वार्थ भाव से हिंदी की सेवा करने वाला बिरला है। ऐसे आयोजक को प्रशासन और समाज दोनों का समर्थन मिलना चाहिए।
