Dehradun: देहरादून पुलिस की एसआईटी टीम ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सत्येंद्र राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बीते महीने अपने पति साहू पर मारपीट, जाति सूचक शब्द कहने, शादी छुपा कर शादी करने, गाली गलौज के गंभीर आरोप लगाए थे।
उसके बाद कोड के माध्यम से एसआईटी टीम ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट निकला था। एस एस पी देहरादून परमेंद्र डोभाल ने बताया की साहू लगातार नेपाल अप और दिल्ली में अपनी लोकेशन बदल रहा था। लेकिन बीते दिनों उसे झांसी के एक निजी कॉलेज के बाहर से पकड़ लिया गया।
वही उसके भतीजे सत्येंद्र राठौर ने चार कंपनी में रेखा आर्य के झूठे साइन करके कंपनी में अपना डायरेक्टर पद में नियुक्त किया गया था , उसको बरेली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 44 से अधिक मुकदमे गिरधारी लाल साहू पर चल रहे हैं। शनिवार को अब पुलिस में मजिस्ट्रेट के यहां दोनों आरोपियों को पेश करके जेल भेजेगी ।
इसके साथ ऑडियो की विवेचना जारी रहेगी। वही गिरधारी लाल साहू ने सभी आरोपी को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी पत्नी चाहती है कि मैं जेल जाऊं तो मैं जाऊंगा लेकिन अपने इंसाफ की लड़ाई में लडूंगा। कंपनी के हस्ताक्षर मामले में उन्होंने कहा कि वह रेखा आर्य के थे।
