दिवाली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की शाम प्रदोष काल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना शुभ माना जाता है।
मुख्य द्वार पर दीपक और रंगोली सजाएं। पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
फल, फूल, मिठाई, धूप और दीप अर्पित करें। लक्ष्मी-गणेश की आरती करके सुख-समृद्धि की कामना करें।
दिवाली का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे। तभी से दिवाली को प्रकाश और खुशियों के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
दिवाली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, बुराई से अच्छाई और निराशा से आशा की ओर बढ़ने का संदेश देता है।
