Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद जनता के बीच पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए।
आज चिन्यालीसौड़ का विकास खंड परिसर नारों और उत्साह से गूंज उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसे ही ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचे, जनता ने उनका भव्य स्वागत किया।
सीएम ने सबसे पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति जानी। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस शिविर में मुख्यमंत्री ने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया। किसी ने सड़क की मांग रखी तो किसी ने स्वास्थ्य सुविधाओं की, और सीएम ने मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का निस्तारण कर दिया।
Cm पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि “हमारी सरकार की मंशा साफ है कि ग्रामीणों को छोटे कामों के लिए मुख्यालय न दौड़ना पड़े। अब तक 600 शिविरों में 40 हजार से ज्यादा लोगों को मौके पर लाभ दिया जा चुका है। अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए भी हम पूरी तरह तैयार हैं।”
मुख्यमंत्री ने सिर्फ समस्याएं ही नहीं सुनीं, बल्कि भविष्य का रोडमैप भी रखा।
उन्होंने घोषणा की कि चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से जल्द ही हैली सेवा शुरू होगी, जिसे सेना के माध्यम से संचालित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि पहाड़ की बहनों के उत्पादों को अब ग्लोबल पहचान मिल रही है। साथ ही, आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उन्होंने स्थानीय हितधारकों और तीर्थ पुरोहितों को यात्रा की असली रीढ़ बताया।
विकसित भारत के संकल्प में उत्तराखंड के योगदान और सनातन के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री ने जनता को भरोसा दिलाया कि विकास की यह बयार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचेगी। स्थानीय मांग पर सीएचसी और कॉलेज के उच्चीकरण को सीएम घोषणा में शामिल कर उन्होंने चिन्यालीसौड़ की जनता का दिल जीत लिया।
