Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तय कार्यक्रम की अनुसार चंपावत दौरे से शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे।
खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री ने खटीमा के बिरिया मझोला में नशे के प्रति जागरूकता को लेकर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का शुभारंभ किया।
स्वर्गीय मनीष चंद की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने एवं खेल को अपनाने की अपील के उद्देश्य से आयोजित उक्त टूर्नामेंट में पहुंचकर सीएम ने युवाओं का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय मनीष चंद की माता रकेश चंद ने सीएम धामी को तिलक लगा व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सीएम ने कहा की सरकार खेलो के विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। राज्य सरकार ने बीते वर्ष सफल राष्ट्रीय खेलों का प्रदेश में आयोजन किया था।प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में सरकार आठ खेल अकादमी बना रही है है जिसमे एक हजार एथलीट को तैयार किया जाएगा।वही सरकार ने नई खेल नीति के जरिए प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का काम शुरू कर दिया है।
सामान्य परिवार का बच्चा अपनी खेल प्रतिभा होने के बावजूद खेलने से वंचित नहीं रहेगा।युवाओं को खेलो के क्षेत्र में आगे बड़ाने का कार्य किया जाएगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई ऐसी खेल प्रतिभाएं है जो अवसर मिलने पर राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कर प्रदेश देश का नाम रोशन कर सकते है।
इसके उपरांत सीएम धामी खटीमा महाविद्यालय में आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने पहुंचे।सीएम ने छात्र संघ के सभी सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
वही सीएम ने छात्र संघ द्वारा पहली बार किए जा रहे विंटर कार्निवाल एवं क्लांबिंग जैसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम में कुमाऊनी उत्तराखंड के लोक गीतों की प्रस्तुति एवं छात्र छात्राओं द्वारा बेहतरीन कार्यक्रम सीएम धामी के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
